AR Rahman Birthday – बर्थ डे मैन, जिनके नाम पर कनाडा में बनी है सड़क, दो ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले रहमान
फिल्मों में जितना जरूरी एक अच्छा प्लॉट यानी कहानी होती है, उतना ही मायने रखता है संगीत। कई बार फिल्में नहीं चलतीं, मगर संगीत दशकों तक याद रह जाता है। इसका सारा क्रेडिट जाता है एक अच्छे म्यूजिक डायरेक्टर को। AR रहमान ऐसे ही संगीतकार हैं, जो अपने संगीत से किसी भी फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनाने के लिए काफी हैं। फिल्मों में अपने गानों से एआर रहमान ने दर्शकों के दिलों पर एक अलग ही छाप छोड़ी है। उन्होंने ‘रोजा’, ‘बॉम्बे’, ‘ताल’, ‘जोधा अकबर’, ‘रंग दे बसंती’, ‘स्वदेस’, ‘रॉकस्टार’ जैसी फिल्मों को संगीत दिया है।
अपने करियर में एआर रहमान ने कई फिल्मों को गाने दिए, जिनमें ज्यादातर हिट साबित हुए। आज यानी 6 जनवरी 2024 को 57वां जन्मदिन मना रहे रहमान की निजी जिंदगी भी उनके संगीत की तरह दिलचस्प रही है। आइए, आपको उनके बारे में कुछ दिलचस्प बातें बताते हैं। AR रहमान का जन्म एक हिन्दू परिवार में हुआ था और उनका नाम दिलीप रखा गया था। फिर 23 साल की उम्र में रहमान ने इस्लाम कबूल किया और अपना नाम ‘अल्लाह रखा रहमान’ यानी एआर रहमान कर लिया। ऐसा उन्होंने अपने एक गुरु कादरी इस्लाम से मिलने के बाद किया।
अधिक जानकारी के लिए विकिपीडिया पर जाएँ
आपको बता दें कि मार्खम (ओंटारियो, कनाडा) में एक स्ट्रीट का नाम रहमान के नाम पर रखा गया है। इस स्ट्रीट को ‘अल्लाह रखा रहमान स्ट्रीट’ नाम दिया गया है और इसका उद्घाटन साल 2017 में हुआ था।
जीवन परिचय
12 मार्च 1995 को चेन्नई में रहमान का सायरा बानो से विवाह हुआ। उनकी दो बेटियां खदीजा[6], रहीमा और एक बेटा अमीन हैं। रहमान की पत्नी सायरा बानो की सगी बहन के पति, जिनका नाम भी रहमान है, वे एक दक्षिण भारतीय अभिनेता हैं। रहमान के भाँजे जी. वी. प्रकाश कुमार भी एक प्रतिभावान संगीतकार हैं। वे रहमान की ज्येष्ठ भगिनी ए. आर. रेहाना के सुपुत्र हैं।
अल्लाह रक्खा रहमान लोकप्रिय रूप से ए॰ आर॰ रहमान भारतीय फिल्मों के प्रसिद्ध संगीतकार हैं, जिन्होंने मुख्य रूप से हिन्दी और तमिल फिल्मों में संगीत दिया है। इनका जन्म 6 जनवरी, 1967 को चेन्नई, तमिलनाडु, भारत में हुआ। जन्मतः उनका नाम ‘अरुणाचलम् शेखर दिलीप कुमार मुदलियार’ रखा गया। धर्मपरिवर्तन के पश्चात उन्होंने अल्लाह रक्खा रहमान नाम धारण किया।
ए. आर. रहमान उसीका संक्षिप्त रूप है। रहमान ने अपनी मातृभाषा तमिल के अतिरिक्त हिंदी तथा कई अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी संगीत दिया है। टाइम्स पत्रिका ने उन्हें मोजार्ट ऑफ मद्रास की उपाधि दी। रहमान गोल्डन ग्लोब अवॉर्ड से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय व्यक्ति हैं। ए. आर. रहमान ऐसे पहले भारतीय हैं जिन्हें ब्रिटिश भारतीय फिल्म स्लम डॉग मिलेनियर में उनके संगीत के लिए दो ऑस्कर पुरस्कार प्राप्त हुए है। इसी फिल्म के गीत ‘जय हो’ के लिए सर्वश्रेष्ठ साउंडट्रैक कंपाइलेशन और सर्वश्रेष्ठ फिल्मी गीत की श्रेणी में दो ग्रैमी पुरस्कार भी मिले।
यह भी पड़े – Salman khan Birthday : 58 वाँ जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे बॉलीवुड इंडस्ट्री के खान
Happy birthday Rajnikant : पहली फिल्म के मिले 2000 आज है करोड़ों की संपति
Arbaaz Khan – 56 साल की उम्र में दूसरी शादी करने जा रहे अभिनेता अरबाज़ खान