हिमाचल प्रदेश के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के 8 जनवरी की रात से सक्रिय होने की संभावना है। इसके प्रभाव से राज्य के कई भागों में 9 और 10 जनवरी को बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। 11 जनवरी से मौसम साफ रहने के आसार हैं। उधर, मैदानी क्षेत्रों में 8 जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने का येलो अलर्ट है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों के दौरान मंडी, बिलासपुर, ऊना, कांगड़ा, सिरमौर (पांवटा साहिब और धौलाकुआं) और सोलन (बद्दी और नालागढ़) में सुबह के समय अलग-अलग हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। सुबह के समय वाहन सावधानी से चलाने की सलाह दी गई है। वहीं, आज राजधानी शिमला सहित अन्य भागों में मौसम साफ बना हुआ है। हालांकि, मैदानी क्षेत्रों में कोहरा पड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। शनिवार सुबह ऊना, मंडी, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन व सिरमौर के मैदानी क्षेत्रों में कोहरा छाया रहा।
FAQ Weather Report Himachal – हिमाचल प्रदेश में दो दिन बारिश के असार, भारी बर्फबारी
प्रमुख शहरों का न्यूनतम तापमान
- Weathशिमला 3.8
- सुंदरनगर 0.2
- भुंतर -0.2
- कल्पा -2.6
- धर्मशाला 5.2
- ऊना 2.0
- नाहन 9.3
- पालमपुर 2.5
- सोलन 1.0
- कांगड़ा 3.5
- मंडी 0.5
- चंबा 2.4
- डलहौजी 5.5
- जुब्बड़हट्टी 6.2
- कुफरी 3.2
- कुकुमसेरी -10.2
- नारकंडा 1.4
- भरमौर 2.7
- रिकांगपिओ -0.2
- सेऊबाग 0.0
- धौलाकुआं 6.2
- बरठीं 0.7
- समदो -5.7
- पांवटा साहिब 9.0
- सराहन 2.0
- देहरागोपीपुर 7.0
Himachal HRTC : HRTC बसों में होगी ई-टिकट सेवा शुरु, कर पायेंगे QR कोड से टिकट भुगतान
Himachal Winter Session : स्कूलों और कॉलेज में सर्दियों की छुट्टियां, जाने कब