Dawood Ibrahim News : मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड, अंडरवर्ल्ड डॉन, अस्पताल में भर्ती

bestgkhub.in
2 Min Read
Dawood Ibrahim News - डॉन दाऊद इब्राहिम के बहनोई की यूपी में गोली मारकर हत्या, शादी समारोह में शामिल होने आए थे

Dawood Ibrahim News : मुंबई हमलों का मास्टरमाइंड, अंडरवर्ल्ड डॉन, अस्पताल में भर्ती

मुंबई हमलों का गुनाहगार और मोस्ट वांटेड आतंकवादी दाऊद इब्राहिम को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। कई मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि उसे जहर देकर मारने की कोशिश की गई है। जिसके बाद उसे कराची में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हालांकि इस खबर की अभी तक किसी ने पुष्टि नहीं की है। साथ ही इस बात के बारे में भी कोई जानकारी नहीं हो पाई है कि उसे किसने जहर दिया।

सोशल मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार दाऊद के कराची के अस्पताल में भर्ती किए जाने की भी किसी ने पुष्टि नहीं हो पाई है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उसे अचानक अस्पताल में भर्ती कराने के पीछे का कारण जहर हो सकता है। बता दें कि और मोस्ट वांटेड आतंकवादी और डी-कंपनी का प्रमुख दाऊद इब्राहिम भारत का भगोड़ा है। वह 1993 के मुंबई बम विस्फोटों का मास्टरमाइंड है, जिसमें 250 से अधिक लोगों की जान चली गई और हजारों लोग घायल हो गए। इसके बाद ही उसे भारत का मोस्ट वांटेड आतंकवादी घोषित किया गया था। तब से उसने पाकिस्तान में शरण ले रखी है। भारत ने कई बार इसके सबूत भी पेश किए हैं। हालांकि पाकिस्तान लगातार उसकी देश में मौजूदगी से इनकार करता रहा है। 

Dawood Ibrahim के बारे में पड़े कुछ महत्त्वपूर्ण जनकारी क्लिक करें 

Dawood Ibrahim News, Mumbai attacks, mastermind, ibrahim, terrorist, news, big news, big update

Share This Article
1 Review

Discover more from best-gk-hub.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK No thanks