Deprecated: Function is_staging_site is deprecated since version 3.3.0! Use in_safe_mode instead. in /home/u608317299/domains/bestgkhub.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6078
Himachal/Ayodhya – हिमाचल से अयोध्या के लिए 6 रूटों पर चलेगी HRTC बसे
Deprecated: Function is_staging_site is deprecated since version 3.3.0! Use in_safe_mode instead. in /home/u608317299/domains/bestgkhub.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6078

Himachal/Ayodhya – हिमाचल से अयोध्या के लिए 6 रूटों पर चलेगी HRTC बसे

bestgkhub.in
4 Min Read
Ram Mandir Murti - गृभगृह की मूर्ति में ऐसा होगा भगवान राम का चेहरा, पहली बार सामने आई पूरी फोटो

Himachal/Ayodhya – हिमाचल से अयोध्या के लिए 6 रूटों पर चलेगी HRTC बसे

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या के लिए हिमाचल से भी एचआरटीसी बसें चलेंगी। निगम ने अयोध्या के लिए 6 रूटों पर बसें चलाने का निर्णय लिया है। वहीं वीरवार को हुई हिमाचल पथ परिवहन निगम की निदेशक मंडल की बैठक में इसे मंजूरी भी मिल गई है। यह पहली बार होगा कि हिमाचल की बसें हजारों किलोमीटर का सफर कर अयोध्या पहुंचेंगी। वहीं बैठक में अन्य अहम निर्णय भी लिए गए। बैठक में निर्णय लिया गया कि एचआरटीसी 327 नई इलैक्ट्रिक बसों की खरीद करेगा। इनमें 297 छोटी बसें होंगी जिनमें सामान रखने की भी व्यवस्था होगी। इसके अलावा वोल्वों बसें भी होंगी। इसके अलावा राइड विद प्राइड टैक्सी सेवा के तहत निगम 50 टैंपो ट्रैवलर भी खरीदेगा। यह जानकारी उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रैस वार्ता के दौरान दी।

Himachal/Ayodhya - हिमाचल से अयोध्या के लिए 6 रूटों पर चलेगी HRTC बसे
Himachal/Ayodhya – हिमाचल से अयोध्या के लिए 6 रूटों पर चलेगी HRTC बसे

 

सोशल मीडिया पर मिली जानकारी मुताबिक मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि कि प्रथम दर्शन योजना के तहत 175 रूटों पर बसें चलाने की योजना है। खाटू श्याम, चिंतपूर्णी, ज्वालामुखी सहित कुछ धार्मिक स्थलों को बस सेवा शुरू की जा चुकी है। इन बसों की निगम ब्रांडिंग करेगा। अयोध्या के लिए निगम 6 रूटों पर बस सेवा शुरू करेगा। इसके लिए परमिट लेने की प्रक्रिया वहां की सरकार के साथ शुरू कर दी है। निगम ने शिमला से अपने अधिकारियों की एक टीम अयोध्या भी भेजी है। वह यह देखेगी कि वहां पर बसें कहां पर पार्क होंगी। बुकिंग की प्रक्रिया कैसे हो सकती है। स्टेशन सहित अन्य सभी चीजों का आकलन यह टीम करेगी व अपनी रिपोर्ट प्रबंधन को देगी। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि निगम धार्मिक स्थलों के लिए जाने वाली बसों की ब्रांडिंग करेगा। प्रैस वार्ता से पहले उपमुख्यमंत्री ने प्रथम दर्शन सेवा की इन्फॉर्मेशन बुकलैट का विमोचन भी किया और निगम को प्रथम दर्शन सेवा के तहत चलाई जा रही बसों की पुन: ब्रांडिंग करने के निर्देश दिए।

बैठक में लिए गए निर्णय

  • बसों में कैशलैस सफर शुरू करने के लिए एचआरटीसी बनाएगा नैशनल कॉमन मोबिलिटी कार्ड। रेल व मैट्रो में भी चलेगा।
  • बिजली बोर्ड को 11 स्थानों पर इलैक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने के लिए 11 करोड़ 43 लाख रुपए जारी।
  • 10 माह से 276 पदों पर रुकी चालकों की भर्ती जल्द होगी शुरू, 76 करुणामूलक को मिलेगी नौकरी व अनुबंध पर लाए जाएंगे 125 पीसमील वर्कर्ज।
  • एचआरटीसी आगामी 4 वर्षों में 1932 इलैक्ट्रिक बसों की खरीद करेगा। वर्ष 2024-25 में टाइप-1 की 297 और टाइप-3 की 30 बसों की खरीद प्रस्तावित।
  • निगम अपनी बसों की पासिंग के लिए स्वचलित परीक्षण केंद्र स्वयं बनाएगा।
  • छात्रों के पास ऑनलाइन बनाने को लेकर मंजूरी।
  • निगम की बसों को स्क्रैप करने के लिए प्लांट स्थापित हाेगा, जिसके लिए कमेटी भी गठित की गई।
Share This Article
Leave a comment

Discover more from best-gk-hub.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK No thanks