Rangoli/Ram Mandir – राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अंतर्गत आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में संध्या ने मारी बाजी
प्रजापिता ब्रह्मकुमारीज ने शनिवार को राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया। आयोजन शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तखतपुर में किया गया। इसमें 9वीं से 12वीं कक्षा तक की छात्राओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। छात्राओं ने विभिन्न रंगों से भगवान श्रीराम व मंदिर की रंगोली बनाई। प्रतियोगिता में पहला स्थान 9वीं कक्षा की संध्या सूर्यवंशी ने हासिल किया। वही दूसरे स्थान पर प्रीति और तीसरे स्थान पर करिश्मा रही। सभी प्रतिभागी छात्राओं को ब्रह्मकुमारीज सेवा केंद्र प्रभारी ममता दीदी ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने भगवान श्रीराम के बारे में बताया। साथ ही उनके चरित्र से शिक्षा लेने की बात कही। विकासखंड शिक्षा अधिकारी जितेंद्र शुक्ला ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने से प्रतिभा निखरती है।
Ram Mandir – शंकराचार्यों का दावा, राम मंदिर उद्घाटन में हो रहा नियमों का उल्लंघन, ऐसा क्यूँ
Ayodhya – अयोध्या में कड़ी निगरानी पर होंगे ड्रोन, रिक्शे वाले भी रखेंगे निगाह