Deprecated: Function is_staging_site is deprecated since version 3.3.0! Use in_safe_mode instead. in /home/u608317299/domains/bestgkhub.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6078
IPL 2024 Auction : पहली बार महिलाएं करेंगी खिलाड़ियों की ऑक्शन, जाने ऑक्शन से जुड़ी हर जानकारी
Deprecated: Function is_staging_site is deprecated since version 3.3.0! Use in_safe_mode instead. in /home/u608317299/domains/bestgkhub.in/public_html/wp-includes/functions.php on line 6078

IPL 2024 Auction : पहली बार महिलाएं करेंगी खिलाड़ियों की ऑक्शन, जाने ऑक्शन से जुड़ी हर जानकारी

bestgkhub.in
4 Min Read
IPL 2024 AUCTION : जाने हमारे साथ IPL 2024 AUCTION की पूरी जानकारी, कौन कितने में गया

IPL 2024 Auction : पहली बार महिलाएं करेंगी खिलाड़ियों की ऑक्शन, जाने ऑक्शन से जुड़ी हर जानकारी

IPL 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई में होगी। यह पहला मौका है, जब देश के बाहर आईपीएल ऑक्शन हो रहा है। यह एक मिनी ऑक्शन है और सभी टीमों के पास अधिकतर खिलाड़ी पहले से हैं। इस नीलामी में सभी फ्रेंचाइजी कुछ नए खिलाड़ियों को खरीदकर अपनी टीम को और संतुलित करना चाहेंगी। अगले साल आईपीएल 2025 में मेगा ऑक्शन होना है। इससे पहले यह आखिरी मिनी ऑक्शन है। ऐसे में सभी टीमें इस साल यह सुनिश्चित करना चाहेंगी कि जो पांच खिलाड़ी उन्हें अगले पांच साल के लिए टीम में चाहिए, वह इसी साल टीम में हों ताकि अगले साल नीलामी से पहले उन्हें रिटेन किया जा सके। यहां हम कुछ सवालों के जवाब देकर नीलामी से जुड़ी हर जानकारी देने की कोशिश करेंगे।

ipl 2024 ऑक्शन
                                ipl 2024 ऑक्शन

BCCI के अनुसार इस साल कुल 1166 खिलाड़ियों ने खुद को नीलामी के लिए पंजीकृत कराया था। इनमें से 333 खिलाड़ियों को नीलामी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है। इसमें 214 भारतीय और 119 विदेशी खिलाड़ी हैं। इन 333 खिलाड़ियों में 116 ऐसे हैं, जो अपने देश के लिए खेल चुके हैं और 215 ऐसे हैं, जिन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का कोई अनुभव नहीं है। दो खिलाड़ी एसोसिएस देशों से हैं। 10 टीमों के पास कुल 77 खिलाड़ियों की जगह खाली है, इसमें 30 विदेशी खिलाड़ियों की है। खिलाड़ियों को 19 अलग-अलग सेट में बांटा गया है। इसमें बल्लेबाज, तेज गेंदबाज, ऑलराउंडर, स्पिन गेंदबाज, कैप्ड और अनकैप्ड जैसे कई सेट हैं। हर सेट के आधार पर बोली लगेगी। पहले कैप्ड फिर अनकैप्ड खिलाड़ियों की नीलामी होगी। कुल 23 खिलाड़ियों का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये हैं। इसमें मिचेल मार्श, उमेश यादव और शार्दुल ठाकुर जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। 13 खिलाड़ियों का बेस प्राइस 1.5 करोड़ रुपये है। अर्शिन कुलकर्णी, कुमार कुशाग्र और मुशीर खान जैसे खिलाड़ी इस नीलामी में करोड़पति बन सकते हैं। अर्शिन ने भारत की अंडर-19 टीम के लिए कई शानदार पारियां खेली हैं। वह गेंद और बल्ले दोनों से मैच जिताने में सक्षम हैं। 10 दिन पहले महिला खिलाड़ियों की नीलामी करने वाली मल्लिका सागर ही पुरुष खिलाड़ियों की भी नीलामी करेंगी। वह आईपीएल इतिहास की पहली महिला नीलामीकर्ता हैं। पिछले साल ह्यू एड्मीड्स ने नीलामी कराई थी। अब मल्लिका को उनकी जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएल 2024 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी दुबई के कोका कोला एरिना में स्थानीय समयानुसार सुबह 11.30 बजे (भारतीय समयानुसार दोपहर 1.00 बजे) शुरू होगी।

ipl 2024 ऑक्शन Still Image CreditAmarUjala
ipl 2024 ऑक्शन Still Image CreditAmarUjala

Note – अगर आप टीवी पर यह नीलामी देखना चाहते हैं तो स्टार स्पोर्ट्स चैनल पर इसे देख सकते हैं। वहीं, मोबाइल फोन पर इसकी लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा एप पर देखी जा सकती है। स्टार स्पोर्ट्स चैनल देखने के लिए आपको सेट टॉप बॉक्स पर सब्स्क्रिप्शन की जरूरत होती है, लेकिन जियो सिनेमा एप पर आप अपने फोन में फ्री में यह नीलामी देख सकते हैं।

IPL 2024 Auction, ipl 2024, auction, cricket, sports, match, cricket 2024, news, update

Share This Article
Leave a comment

Discover more from best-gk-hub.in

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading

Enable Notifications OK No thanks